UPITS 2026 में डॉ. खुशबू सिंह को मिला गृह मंत्री माननीय अमित शाह

नोएडा :-  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चतुर्थ संस्करण का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह के लिए आज का दिन अत्यंत गौरव, सम्मान और सौभाग्य का दिन रहा। इस दौरान देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के साथ उनका सार्थक संवाद और आत्मीय भेंट हुई। यह संवाद उनके उद्यमिता जीवन के सबसे अविस्मरणीय और प्रेरणादायक पलों में से एक रहा। सार्थक संवाद के दौरान माननीय गृह मंत्री जी ने डॉ. खुशबू सिंह की उद्यमिता यात्रा और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने उनकी संस्था 'आर्या फैशन्स' के द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी वस्त्रों के प्रोत्साहन, आत्मनिर्भर भारत और स्वावलंबी उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। माननीय मंत्री जी ने डॉ. सिंह के नवाचार और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। इसी क्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी डॉ. खुशबू सिंह की आत्मीय भेंट हुई। मुख्यमंत्री जी का स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें सदैव प्राप्त होता रहा है। उल्लेखनीय है कि डॉ. खुशबू सिंह अपनी संस्था 'आर्या फैशन्स' के माध्यम से उत्तर प्रदेश की हजारों महिलाओं को फैशन, वस्त्र निर्माण और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

डॉ. खुशबू सिंह का वक्तव्य:

आज का दिन मेरे जीवन का सबसे गौरवशाली और अविस्मरणीय दिन है। आज UPITS 2026 जैसे वैश्विक मंच पर देश के यशस्वी गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने मेरी संस्था 'आर्या फैशन्स' के कार्यों को बारीकी से जाना और मेरी हौसला-अफजाई की। उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य धरोहर है और मुझे नई ऊर्जा प्रदान करता है। मैं माननीय गृह मंत्री जी और मेरे प्रेरणास्रोत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का अपने बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूँ। हम भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान इसी निष्ठा के साथ देते रहेंगे और माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेंगे।"

रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.