यूपी STF का बड़ा एक्शन, चीनी नागरिकों के लिए फर्जी शेल कंपनियां बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नोएडा :आरोपी गणपत लाल राजपुरोहित को दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया गया। STF के मुताबिक आरोपी चीनी नागरिकों के लिए फर्जी कंपनियां बनाकर बैंकों में खाते खुलवाता था, जिनके जरिए हवाला और अवैध वित्तीय लेन-देन किए जाने का आरोप है। जांच में चीनी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने और विदेशों में धन भेजने में मदद करने की बात सामने आई है। आरोपी के कब्जे से 8 लाख 20 हजार रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, फर्जी पासपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फिलहाल नोएडा STF यूनिट समेत कई टीमें पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.