महिला उद्यमियों के उत्थान के लिए डॉ. खुशबू सिंह का बड़ा फैसला, IBA से दिया इस्तीफा

ग्रेटर नोएडा : उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही डॉ. खुशबू सिंह ने आज IBA (Indian Business Association) के Vice President एवं Founder Member पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।

डॉ. खुशबू सिंह IBA की संस्थापक सदस्यों में से एक रही हैं और पिछले लगभग दो वर्षों से उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था के लिए कार्य किया है। IBA परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए अत्यंत यादगार रही है।

अपने इस्तीफे के कारणों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि यह निर्णय एक बड़ी सोच और व्यापक विजन को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा, "मेरी सोच हमेशा से ही Women Empowerment और कौशल विकास के लिए रही है। मैं लंबे समय से भारतीय महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हूँ। मुझे ऐसा महसूस होता है कि अब समय आ गया है कि अपनी इस सोच को और अधिक विस्तार दिया जाए।"

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि अक्सर हमारी महिला उद्यमी और छोटे उद्यमी सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं, प्राधिकरणों और विभागों की सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उनका भविष्य का लक्ष्य है कि वे इन सभी योजनाओं का सीधा और जमीनी स्तर पर लाभ हर उद्यमी, विशेषकर हर महिला उद्यमी तक पहुँचा सकें।

"मुझे लगता है कि इसके लिए अब मुझे एक बड़े कदम की आवश्यकता है। इसी बड़ी सोच के साथ मैं IBA से अपना त्याग दे रही हूँ, ताकि मैं अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित, उद्यमी हित और विशेषकर महिला हित में और अधिक प्रभावी ढंग से लगा सकूँ।"

अंत में उन्होंने कहा, "मैं आगे भी राष्ट्रहित, उद्यमी हित और विशेषकर महिला हित के लिए हमेशा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ और प्रतिबद्ध रहूँगी।"
 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.