वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत दनकौर में पदयात्रा का आयोजन

नोएडा : आज जेवर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दनकौर में विकास जतन प्रधान के नेतृत्व में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।

पिछले तीन दिनों से विकास जतन प्रधान की गतिविधियों पर नजर रखे जाने और आज गौतम बुद्ध नगर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ उन्हें एवं उनके साथियों को निवास पर रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद विकास प्रधान की पूरी टीम और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के प्रयासों से दनकौर कस्बे में पदयात्रा निकाली गई, जिसे कुछ दूर चलने के बाद पुलिस द्वारा रोक दिया गया।

प्रशासन का यह रवैया हमारे संघर्ष को रोक नहीं सकता। सभी साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी और वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पदयात्रा को पुनः शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ,नरेंद्र नागर, लोकेश भाटी सलेमपुर, विपिन कसाना, बीरपाल नागर, हुकम सिंह भारतीय, महेश जाटव, यशपाल भाटी, विक्रम टोंगड़, विनोद लोहिया, रविन्द्र प्रधान, आशु नेताजी, आलोक नागर, बृजेश भाटी, विनोद मलिक, मनीष नागर, संदीप चंदेल, गौरव नागर, भारत नागर, सारुख चौधरी, उमेश राणा, मनोज, इस्तकार, अंकुर नागर, सट्टे भाटी ,सुमित भाटी, ओमबीर भाटी, निक्की भाटी, सतेंद्र, गौरव अकूदपुर, कंवर सिंह, विकास, आदि 

 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.