चोटपुर में सड़क निर्माण में धांधली और देरी पर भड़के लोग, विधायक आवास की ओर किया मार्च

नोएडा : चोटपुर कॉलोनी में गिट्टी चौक से ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल तक बन रही सड़क के निर्माण में देरी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विधायक पंकज सिंह के आवास की ओर पैदल मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद वे सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। साथ ही स्वीकृत दर पर किसी दूसरे ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने और संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की मांग उठाई।
मौके पर पहुंचीं एसीपी दीक्षा सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने विधायक पंकज सिंह के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी को सौंपा।
संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और सड़क निर्माण में तेजी नहीं आई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।  इस मौके पर लक्ष्मण,ऋषि, विवेक, राजेश, इंद्रजीत, दीपू यादव, , डॉ सुनील, प्रदीप, पल्लवी, शेखा कुमारी, राधिका रावत, विवेक,मुश्ताक, तेजवीर, कमल, रहिसू, कमल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर लक्ष्मण,ऋषि,आदेश, विवेक, राजेश, इंद्रजीत, दीपू यादव, , डॉ सुनील, प्रदीप, पल्लवी, शेखा कुमारी, राधिका रावत, विवेक,मुश्ताक, तेजवीर, कमल, रहिसू, कमल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लक्ष्मण,ऋषि, विवेक, राजेश, इंद्रजीत, दीपू यादव, , डॉ सुनील, प्रदीप,भूपेंद्र, पल्लवी, शेखा कुमारी, राधिका रावत, विवेक,मुश्ताक, तेजवीर, कमल, रहिसू, कमल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.