मेरठ MLC चुनाव में BJP का दबदबा! दिनेश गोयल की जीत का दावा, शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा की बढ़त 19 हजार के पार
नोएडा : मेरठ-सहारनपुर खंड विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खेमे में उत्साह का माहौल है। स्नातक खंड सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दिनेश गोयल ने सपा प्रत्याशी परमेंद्र को 12,688 वोटों से हराकर जीत दर्ज करने का दावा किया है। हालांकि, उनकी जीत की आधिकारिक पुष्टि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही होगी।
वहीं, शिक्षक खंड सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वह करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी बढ़त को देखते हुए बीजेपी समर्थकों में जीत की उम्मीदें बढ़ गई हैं और मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
स्नातक खंड सीट पर दिनेश गोयल की जीत के दावे के बाद अब सभी की निगाहें शिक्षक खंड सीट के अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। यदि श्रीचंद शर्मा की बढ़त जीत में बदलती है, तो मेरठ-सहारनपुर खंड की दोनों सीटों पर बीजेपी की सफलता से पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिल सकती है।
फिलहाल, शिक्षक खंड सीट पर अंतिम नतीजे का इंतजार है। दोनों प्रत्याशियों की जीत की आधिकारिक स्थिति अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.