नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र को दी भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना
नोएडा : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर CP Noida द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अधिकारियों ने डॉ. राजीव नारायण मिश्र के लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। पुलिस विभाग में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल सम्मान और आत्मीयता से भरा रहा।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.