ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अमन त्यागी ढेर।

नोएडा : 31 अक्टूबर को सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में CRT टीम और पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी के रूप में हुई है। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह 50 हजार रुपये का इनामी था। मौके से अवैध पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.