डॉ. खुशबू सिंह को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, गौतम बुद्ध नगर में मिली नई भूमिका

ग्रेटर नोएडा : यह कहानी है एक ऐसे व्यक्तित्व की, जिसने महिला सशक्तिकरण को केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का लक्ष्य बनाया। सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष और सफल उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह को उनकी वर्षों की निस्वार्थ समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और महिला हित के लिए किए गए निरंतर प्रयासों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि सच्ची मेहनत और समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता। डॉ. खुशबू सिंह व्यक्तिगत रूप से समाज के उस सभी वर्गो के लिए काम कर रही हैं, जो अक्सर मुख्यधारा से अछूते रह जाते हैं, और विशेषकर महिला हित, महिला सुरक्षा और महिला सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखा है।

उनके कार्यों की विस्तृत यात्रा:

1. ग्रामीण महिलाओं और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान - महिला हित सर्वोपरि:
डॉ. खुशबू सिंह अपनी इकाई 'आर्य फैशन्स' के माध्यम से न सिर्फ देश के राजस्व सृजन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर महिलाओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता की राह दिखा रही हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य है महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर महिला हित को मजबूती देना।

2. सशक्त महिला उद्यमी संगठन का निर्माण:
इसी सोच को व्यापक रूप देने के लिए उन्होंने सशक्त महिला उद्यमी संगठन का निर्माण किया। इस संगठन का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है - समाज की हर वर्ग की महिला को आगे लाना। चाहे वह निम्न स्तर की घरेलू महिला हो, गाँव की महिला हो या बड़ी उद्योगपति। संगठन समय-समय पर महिलाओं को नए व्यवसाय की शुरुआत, व्यवसाय विस्तार और सरकार द्वारा दी गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाता रहता है, ताकि हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

3. विशेष बच्चों के लिए विशेष पहल - सबसे संवेदनशील कार्य:
आमतौर पर समाज में दिव्यांग और संवेदनशील बच्चों का वर्ग उपेक्षित रह जाता है, लेकिन डॉ. खुशबू सिंह ने आगे बढ़कर इन बच्चों का हाथ थामा है। हाल ही में उन्होंने अभय किड्स फाउंडेशन के विशेष बच्चों - जिनमें डाउन सिंड्रोम, स्वलीनता और अन्य संवेदनशील बच्चे शामिल हैं - के लिए निःशुल्क हस्तशिल्प प्रशिक्षण की शुरुआत की है। आर्य फैशन्स द्वारा स्कूल में मुफ्त सामग्री पहुँचाई जाती है और उनके कुशल कारीगर स्वयं स्कूल जाकर बच्चों और उनके शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हैं।

4. युवाओं के कौशल विकास और सरकारी योजनाओं में सबसे सक्रिय योगदान:
डॉ. खुशबू सिंह पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन में सबसे अधिक सक्रिय रही हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार मंच के माध्यम से जितने भी आवेदन आए, उनमें उनकी सबसे अधिक भागीदारी रही है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को न केवल सवैतनिक प्रशिक्षण और कौशल विकास दिया, बल्कि उन्हें नियुक्ति पत्र और रोजगार भी प्रदान किए हैं। युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय है और वे हमेशा सरकार के सहयोग के लिए तत्पर रहती हैं।

चाहे वह महिलाओं का कौशल विकास हो, विशेष बच्चों का कौशल विकास हो या युवाओं का कौशल विकास हो - डॉ. खुशबू सिंह हर क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे रही हैं।

ऐसी ही एक शख्सियत हैं डॉ. खुशबू सिंह, जिनकी यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि गौतम बुद्ध नगर की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा महिला मोर्चा में उनकी नई भूमिका से संगठन को और मजबूती मिलेगी और महिला हित और महिला सशक्तिकरण का उनका यह अभियान और तेज गति से आगे बढ़ेगा।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.