वारदात के महज 2 घंटे के भीतर बादलपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा - थाना बादलपुर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित नाबालिग बच्ची के मामा का दोस्त है। आरोप है कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस सक्रिय हुई और महज दो घंटे के भीतर आरोपी को घेर लिया। पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। नाबालिग से जुड़ी गंभीर वारदात पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.