नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक और अवैध हथियार बरामद
नोएडा : में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-63 पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी और लूट की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। नोएडा पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
थाना सेक्टर-63 पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
चोरी और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
अवैध हथियार भी पुलिस ने किए बरामद
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.