नोएडा में साइबरथम सेक्टर-140ए पुलिस चौकी का उद्घाटन

नोएडा : आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से नोएडा पुलिस द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत साइबरथम, सेक्टर-140ए, नोएडा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (Jt. CP Noida), डीसीपी सेंट्रल नोएडा तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

नई पुलिस चौकी स्थापित होने से क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों एवं यहां आने-जाने वाले लोगों को पुलिस सहायता प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

नोएडा पुलिस का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

C News Bharat | नोएडा

नोएडा में जनसुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने एक और पहल की है। साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता मिलने में आसानी होगी।

 उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन तक पुलिस सेवाओं की पहुंच आसान बनाना है।
 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.