नोएडा के दादरी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 23 वर्षीय बदमाश लोकेश घायल
नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के दादरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 23 वर्षीय बदमाश लोकेश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन और 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.