जगदीश भाटी बने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन
गौतमबुद्धनगर : गौतमबुद्धनगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश भाटी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।
27 नवंबर 2026 को एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की बैठक में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जगदीश भाटी (तिलपता) एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन मनोनीत करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोडाकी और सचिव शोभाराम चंदिला के नेतृत्व में बार एसोसिएशन की गतिविधियों के बीच एल्डर्स कमेटी का गठन आगामी वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में पूर्व डीजीसी दीवानी देवेशरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नागर, संजय भाटी समेत एल्डर्स कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.