नोएडा पुलिस को मिला नया कप्तान, जे. रविंद्र गौड़ ने संभाली कमिश्नरेट की कमान

नोएडा :  गौतमबुद्ध नगर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस जे. रविंद्र गौड़ ने शनिवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 27 नवंबर को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रहे जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ के सामने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में नए नेतृत्व के तहत कामकाज की शुरुआत हो गई है।

रिपोर्टर  : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.