Noida Workers Protest:‘बाहरी तत्वों ने बिगाड़ा माहौल’, पुलिस कमिश्नर का चौंकाने वाला दावा
उत्तर प्रदेश के नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हजारों मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। आगजनी, तोड़फोड़ और अराजकता के कारण शहर के कई हिस्सों में कामकाज ठप पड़ गया।
करीब 45,000 श्रमिक सेक्टर 62, 63, 60, 84, फेज-2 और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक इलाकों में जुटे थे। उनकी मुख्य मांगें न्यूनतम वेतन बढ़ाने, तय कार्य घंटे, ओवरटाइम भुगतान और बेहतर कामकाजी परिस्थितियां थीं।सुबह शांतिपूर्ण धरने से शुरू हुआ प्रदर्शन कुछ जगहों पर उग्र हो गया। खासकर फेज-2 इलाके में कुछ प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री की दीवारें फांदीं, बाड़ काटी और पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस कमिश्नर Lakshmi Singh के अनुसार, कई जगह स्थिति सामान्य हो रही थी, तभी बाहरी समूहों ने घुसकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।पुलिस ने संगठित साजिश, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भड़काने, और संभावित बाहरी/विघटनकारी ताकतों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पाकिस्तान-समर्थित गतिविधियों और नक्सल लिंक जैसे एंगल भी शामिल हैं।


No Previous Comments found.