रेलवे स्टेशन के बाहर से युवक की बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नौतनवा :  रेलवे स्टेशन नौतनवा के मुख्य द्वार के बाहर खड़ी एक बाइक बुधवार दोपहर अज्ञात चोर उड़ा ले गए। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी मां को इंटरसिटी ट्रेन में बैठाने गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परसा मलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी टोला परसा निवासी संजय यादव बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी मां को इंटरसिटी ट्रेन पकड़वाने के लिए नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी होंडा शाइन बाइक स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर खड़ी कर दी और मां को ट्रेन में बैठाने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्टेशन परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित संजय यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  कस्बा चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : श्रवण यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.