नर्मदापुरम में अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में संयुक्त अभियान, 32 प्रकरण दर्ज, 9 लाख की शराब-लाहन जब्त
नर्मदापुरम : जिला कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के साथ राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जिले में अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को हुई कार्रवाई में जिलेभर में कुल 32 प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कायम किए गए। इस दौरान 248 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 6400 किलो लाहन और 175 लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रुपए है।
तीनों विभागों की संयुक्त कार्यवाही में इटारसी में 8 प्रकरण, 85 लीटर कच्ची शराब और 800 किलो लाहन जब्त। नर्मदापुरम कोतवाली अंतर्गत 5 प्रकरण, 38 लीटर कच्ची शराब और 1300 किलो लाहन। नर्मदापुरम देहात में 4 प्रकरण, 175 लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त। सोहागपुर में 4 प्रकरण, 35 लीटर कच्ची शराब और 2500 किलो लाहन। सिवनी मालवा में 5 प्रकरण, 60 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लाहन। तथा पिपरिया में 6 प्रकरण, 30 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लाहन जप्त किया गया।
कलेक्टर ने तीनों विभागों को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.