ओबरा में 8वें मास्टर ब्लास्टर T20 कप का भव्य आगाज़, लखनऊ ने सिंगरौली को 80 रन से हराया
ओबरा : आठवें मास्टर ब्लास्टर T20 कप 2026 का भव्य उद्घाटन मुकाबला सिंगरौली बॉयज और अल्फाबेट लखनऊ के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में अल्फाबेट लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगरौली बॉयज को 80 रन से पराजित कर प्रतियोगिता की दमदार शुरुआत की।
मैच में टॉस जीतकर अल्फाबेट लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से आदर्श यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 68 रन (46 गेंद, 10 चौके, 1 छक्का) बनाए, जबकि आर्यन शुक्ला ने 61 रन (46 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) की अहम पारी खेली।
सिंगरौली बॉयज की ओर से गेंदबाजी में शुक्ला ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली बॉयज की टीम लखनऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 130 रन पर सिमट गई। इस तरह अल्फाबेट लखनऊ ने मैच को 80 रन से अपने नाम कर लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ टीम के आदर्श यादव को दिया गया। यह पुरस्कार श्री एसपी सिंह जी एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इससे पूर्व 8वें मास्टर ब्लास्टर T20 कप 2026 का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल (सीजीएम, ओबरा परियोजना) द्वारा फीता काटकर किया गया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री ए.के. राय (अधीक्षण अभियंता), श्रीमती चांदनी देवी (नगर पंचायत अध्यक्ष, ओबरा), श्री अखिलेश कुमार सिंह (अधिशासी अधिकारी), श्री श्रवण पासवान, श्री राहुल कुमार सिंह, श्री रमेश सिंह यादव, श्री अमरेश यादव, श्री एसपी सिंह, श्री अनुराग मिश्रा एवं श्री सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया, राहुल गुप्ता, काजू खान, मुजफ्फर, सलमान सहित सभी पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
उद्घाटन मुकाबले के साथ ही मास्टर ब्लास्टर T20 कप 2026 का रोमांचक सफर शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

No Previous Comments found.