भगवान परशुराम,गणेश व मां शारदा की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न,जयकारों से गूंजा ओबरा

सोनभद्र - ओबरा नगर स्थित ब्राह्मण समाज कार्यालय परिसर में भगवान श्री परशुराम, भगवान श्री गणेश एवं मां शारदा की भव्य एवं दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

काशी से पधारे विद्वान आचार्य सत्यम चौबे,डॉ.हरकेश तिवारी,पं.शिवम पाण्डेय,पं.राजेश दुबे एवं पं.शिवम चौबे ने मुख्य यजमान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.नंदलाल पांडेय एवं उनकी पत्नी सूर्यमणि पांडेय से त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराया। वैदिक मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान श्री परशुराम,भगवान श्री गणेश एवं मां शारदा की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान की मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण भी कराया गया। यात्रा मां शारदा मंदिर बिल्ली से प्रारंभ होकर श्री ॐ सदाशिव महादेव मंदिर श्रीराम नगर, श्री करुणेश्वर मंदिर सेक्टर-9,श्री गायत्री मंदिर वीआईपी रोड,श्री गीता मंदिर सेक्टर-8,श्रीराम मंदिर मुख्य बाजार,श्री हनुमान मंदिर नेताजी चौक एवं मां शीतला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए ब्राह्मण समाज कार्यालय पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा घर-घर दर्शन प्राप्त किए।

अनुष्ठान के अंतिम दिन वैदिक विधि से हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री परशुराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में देवानंद मिश्र,शैलेन्द्र चौबे,श्रीकांत दुबे,बिंदु पांडेय,कमलाकांत पांडेय,पुष्पराज पांडेय,डॉ.ए.के.पांडेय,कृष्णमोहन तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी,गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.