ओला-उबर ड्राइवरों की हड़ताल से देशभर में ट्रैवल ठप!

7 फरवरी को देशभर में ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप-बेस्ड प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों ने छह घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है, जिसे ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। इस वजह से यात्रियों को आज सफर में परेशानी हो सकती है।

यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन समेत कई संगठनों के समर्थन से हो रही है। ड्राइवरों का कहना है कि सरकार की ओर से न्यूनतम किराया तय नहीं होने के कारण कंपनियां मनमाने रेट वसूल रही हैं, जिससे उनकी कमाई लगातार घट रही है।

यूनियन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की है कि ऐप-बेस्ड सेवाओं के लिए न्यूनतम बेस फेयर तय किया जाए और कमर्शियल राइड में निजी गाड़ियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगे।

ड्राइवरों का मानना है कि प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल से लाइसेंसधारी चालकों को नुकसान हो रहा है और प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। उनका कहना है कि जब तक तय नियम लागू नहीं होंगे, तब तक उनकी आय सुरक्षित नहीं रह सकती।

इस हड़ताल का मकसद सरकार का ध्यान ड्राइवरों की समस्याओं की ओर खींचना और उनके लिए बेहतर नीतियां लागू करवाना है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.