बुढ़ापे में 7वीं बार दूल्हा बनने जा रहे पापा, कोई तो रोक लो…

आमतौर पर बच्चे अपने पिता की शादी की सालगिरह मनाते हैं, लेकिन आजमगढ़ के अहरौला में एक 12वीं का छात्र अपने पिता की शादी की तैयारी रुकवाने के लिए थाने की चौखट पर खड़ा है.

कोई तो रोक लो...', सातवीं बार शादी कर रहा 55 साल का प‍िता; नाबाल‍िग बेटे ने  पुल‍िस ने लगाई गुहार - azamgarh son pleads to stop fathers 7th marriage  attempt

मामला पिता की सातवीं शादी का है, जिसे लेकर नाबालिग बेटे ने पुलिस से गुहार लगाई है- सर मेरे पापा को रोकिए, ये रुकने वाले नहीं हैं.ये कहानी शुरू होती है आजमगढ़ के एक गांव से, जहां 55 साल के एक शख्स पर उनके ही बेटे ने गंभीर आरोप लगाए हैं.बेटे के मुताबिक, उसके पिता अब तक 6 शादियां कर चुके हैं.

बुढ़ापे में 7वीं बार दूल्हा बनने जा रहे पापा, कोई तो रोक लो...', बेटे ने  खोली पिता की मैरिज हिस्ट्री, सुनकर पुलिस भी सन्न | Azamgarh Dad about to  become groom for

ट्विस्ट ये है कि शिकायतकर्ता बेटा खुद तीसरी पत्नी की संतान है.बेटे ने बताया कि इसी साल 2024 में पिता ने छठी शादी की थी, लेकिन वो पत्नी कुछ ही दिनों में जमीन और जेवर की डिमांड कर घर छोड़कर चली गई. अब भी जनाब ने हार नहीं मानी है और 7वीं बार दूल्हा बनने चले हैं.बेटे का दर्द सिर्फ पिता की शादियों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर की गिरती आर्थिक स्थिति भी है.

Aaj - 'सातवीं बार शादी को तैयार हैं पापा, रोक लो उनको...', मदद के लिए थाने  पहुंचा नाबालिग बेटा आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने ...

आरोप है कि बुढ़ापे में पिता सठिया गए हैं. वो 7वीं शादी का खर्च निकालने के लिए पुश्तैनी जमीन बेचने पर उतारू हैं. बेटे का दावा है कि पिता ने जमीन बेचने के लिए 50,000 रुपये एडवांस भी ले लिए हैं. हैरानी की बात यह है कि पिता पहले ही आधी जमीन गिरवी रख चुके हैं, जिसका कर्ज खुद बेटा चुकाता आ रहा है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.