सपा प्रमुख के दावे पर ओ पी राजभर ने किया पलटवार...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा दफ्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेस कर सपा मुखिया ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी का तेल निकाल दिया है। साथ ही अखिलेश यादव ने एलान किया कि समाजवादी सरकार बनने पर हम राजा सुहेलदेव की प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगवाएंगे। उनके हाथ में चमचमाती तलवार होगी। उन्होंने कहा कि देश की 90 फीसदी जनता जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। लेकिन अभी बहुत लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, तब जाकर हमें हक और सम्मान मिलेगा।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर रिवर फ्रंट पर राज सुहेलदेव की प्रतिमा लगवाने का काम करेंगे। उनके हाथों में अष्टधातु, सोने की तलवार चमकती हुई दिखाई देगी। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि ये सच्चाई है कि गरीब को न्याय नहीं मिल रहा है।
दलित और पिछड़े समाज के लोगों के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। कुर्सी पर बैठे लोग अपमानित करते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। हमें अपनी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिल जाए। यही बाबा साहेब का सपना भी था।
सपा प्रमुख पर ओ पी राजभर ने साधा निशाना-
अखिलेश यादव के इस बयान पर बाद सुभासपा मुखिया व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे और ना ही कभी मूर्ती लगा पाएंगे। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव 22 साल तक इसी तरह चिल्लाते रहेंगे। 22 साल तक उनकी यहीं दुर्गति होगी।
सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने सपा मुखिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 4 बार सपा की सरकार रही है और 5 साल अखिलेश यादव खुद मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तब उनकी जुबान पर कभी भी राजा सुहेलदेव का नाम नहीं आया। जब हम उनके साथ गए तब हमारे साथ अखिलेश यादव ने राजा सुहेलदेव की तस्वीर पर फूल चढ़ाया था। यहां तक कि अखिलेश यादव ने राजा सुहेलदेव की जयंती पर भी फूल नहीं चढ़ाया है, तो वो क्या मूर्ति लगवाएंगे
वहीं पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि सरकार राजभर के हाथों में हथियार दे दे, आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी उछलने पर ओपी राजभर ने कहा कि ये घटना नहीं होनी चाहिए थी। लेकिन किन कारणों से ऐसा हुआ ये जांच का विषय है।
No Previous Comments found.