राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश के हाय-हैलो पर विपक्ष का सियासी अटैक...
Adarsh Kanoujia
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे और राष्ट्रगान बजते वक्त अपने पास में खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोकना शुरू कर दिए। नीतीश कुमार राष्ट्रगान चलते वक्त कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर दीपक कुमार बहुत असहज भी नजर आ रहे थे और इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़ा होने के लिए कह रहे थे, लेकिन नीतीश इसके बाद भी दीपक कुमार को लगातार टोक रहे थे।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने क्या कहा-
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दफ्तर वाले सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "राष्ट्रगान का अपमान सिर्फ नीतीश कुमार ने नहीं किया बल्कि यह अपमान एक ऐसे नेता ने किया है, जो सूबे का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ बिहार NDA का शीर्ष नेता भी है. यानी यह अपमान संयुक्त रूप से BJP-JDU और उसके सहयोगी दलों की सहमति के साथ किया गया है." उन्होंने आगे कहाकि BJP JDU की वजह से देश के हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सभी वर्गों ने इस ऐतिहासिक शर्मनाक लम्हे को जिया है, ये भी भारत के इतिहास में दर्ज हो चुका है।
राबड़ी देवी ने कहा नीतीश का दिमाग खराब है-
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा। विधान परिषद में भारी हंगामे का दौर देखने को मिला और इसके बाद विधान परिषद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। वहीं, विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पहली बार कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा. विधान परिषद में पोर्टिको के सीडीओ पर राबड़ी देवी और अन्य धरने पर बैठ गए। राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद में कहा नीतीश कुमार का दिमाग खराब है. इस पर विधान परिषद के सभापति ने कहा कि दिमाग खराब है कहना ठीक नहीं है।
इससे पहले नीतीश कई वीडियो हो चुके है वायरल-
3 मार्च को बिहार विधानसभा में बजट पेश किया गया था। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश कर रहे थे उस दौरान उनके बगल में बैठे सीएम नीतीश कुमार का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस क्लिप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बजट अभिभाषण दे रहे हैं, तभी कैमरा नीतीश कुमार के चेहरे पर फोकस करता है, जहां वे अपने फेशियल एक्सप्रेशन बदलते हुए नजर आते हैं। फिर वह मुस्कराने लगते हैं, जिसके बाद तेजस्वी यादव का चेहरा दिखता है, जो मुस्कराते हुए नजर आते हैं।
30 जनवरी का भी वायरल वीडियो चर्चा विषय बना था जब सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी घाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाने लगे थे। इस पर बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने उन्हें रोका।
वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में आरजेडी के कद्दावर नेता और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार का अब भगवान ही मालिक है। जिस राज्य के मुखिया इस प्रकार की हरकत करे तो इस विषय में क्या कहना है। नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं. उन्हें स्वतः अपना पद छोड़ देना चाहिए।

No Previous Comments found.