“मुस्लिम आबादी को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान: हिंदुओं से ज्यादा होने का सवाल ही नहीं”

तेलंगाना के निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला किया। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण सुना, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश की युवा आबादी का ज़िक्र किया। इस पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर भारत की करीब 60 प्रतिशत आबादी 40 साल से कम उम्र की है, तो सरकार ने इन युवाओं के लिए रोजगार के कौन से ठोस अवसर तैयार किए हैं और उन्हें कौन-कौन से हुनर सिखाए गए हैं।

मुस्लिमों की आबादी कभी भी हिंदुओं से ज्यादा नहीं होगी... ओवैसी ने क्यों कही ये बात?

ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीतियों ने देश के युवाओं के मन में गहरी बेचैनी और असंतोष पैदा किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से अधिक नहीं होगी, लेकिन अब सत्ता में बैठे लोगों को यह बात समझ में आ रही है कि आने वाले 20–30 वर्षों में देश की जनसंख्या तेजी से बूढ़ी होने वाली है।

मर्द हूं नोटिस ठुकराता हूं, हम पर हो रहे अन्याय का जवाब अल्लाह देगा',  अहमदनगर की जनसभा में बोले ओवैसी - Asaduddin Owaisi Ahmednagar Speech Godse  Muslim Claim Slams Fadnavis ...

AIMIM प्रमुख ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि पहले यही लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात करते थे और मुसलमानों को निशाना बनाते थे। अब उन्हें एहसास हो गया है कि किसी भी देश के लिए बूढ़ी होती आबादी कितनी गंभीर समस्या बन सकती है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में बदली-बदली नजर आ रही ओवैसी की चाल,  AIMIM के लिए 2020 जैसी जीत क्यों नहीं आसान? - asaduddin owaisi bihar  election muslim politics aimim strategy change

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.