गर्मियों में चाहिए ठंडक? चलें पचमढ़ी — मध्य प्रदेश का मिनी कश्मीर

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवाओं और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं तो पचमढ़ी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह नर्मदापुरम जिले में स्थित है और हर साल लाखों पर्यटक इसकी ओर खिंचे चले आते हैं।
महाभारत से जुड़ा है पचमढ़ी का इतिहास
पचमढ़ी का नाम यहां मौजूद पांच गुफाओं के आधार पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों ने अपने वनवास का कुछ समय यहीं बिताया था। इसी कारण इसे "मिनी कश्मीर" के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पचमढ़ी किसी जन्नत से कम नहीं।
पचमढ़ी में घूमने की खास जगहें
बी फॉल: लगभग 150 फीट ऊंचाई से गिरता यह झरना बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है।
धूपगढ़: पचमढ़ी का सबसे ऊंचा स्थान है, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा लाजवाब होता है।
जटाशंकर गुफा: धार्मिक महत्व वाली इस गुफा में हनुमान मंदिर स्थित है।
पांडव गुफा: पौराणिक कथा अनुसार, पांडवों ने यहां कुछ समय व्यतीत किया था।
हंडी खो: यह पचमढ़ी की सबसे गहरी घाटी है जिसकी गहराई लगभग 300 फीट है। इसका नजारा बेहद मनोरम है।
पचमढ़ी कैसे पहुंचे?
पचमढ़ी जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरिया है, जो मुंबई, दिल्ली और भोपाल जैसे बड़े शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है। फ्लाइट से आने पर भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट नजदीकी विकल्प हैं, जहां से टैक्सी द्वारा आसानी से पचमढ़ी पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा बस सेवा भी उपलब्ध है।
No Previous Comments found.