देश के गुमनाम नायकों को मिला सम्मान, गौड़ा-भट्ट-रायकर को पद्मश्री

गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडिस, भगवानदास रायकर, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृज लाल भट, बुधरी ताठी, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव और धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या को पद्मश्री सम्मान देने का निर्णय लिया गया है।गौड़ा-भट्ट-रायकर समेत इन-इनको पद्मश्री पुरस्कार, गुमनाम नायकों को मिला इनाम

साधारण नागरिकों द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को पहचान देने की परंपरा को कायम रखते हुए, इस बार के पद्म पुरस्कार उन गुमनाम नायकों को समर्पित हैं, जिनका योगदान लंबे समय तक चर्चा से बाहर रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले इन व्यक्तित्वों ने कठिन परिस्थितियों, निजी संघर्षों और जीवन की चुनौतियों के बावजूद अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया और समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया।इन सम्मानित लोगों में पिछड़े वर्गों, दलित समाज, आदिम जनजातियों से जुड़े व्यक्ति तथा दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में रहने वाले नागरिक शामिल हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.