भारत के प्रहार से कांप उठा पाकिस्तान, छावनियाँ खाली, फौजी भागे!
भारत ने दिखा दिया कि जब बात मातृभूमि की हो, तो दुश्मन के मंसूबे सिर्फ मलबे में बदलते हैं। पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब इतना ज़बरदस्त था कि वहां के फौजी बूट पहनने से पहले छावनियाँ छोड़कर भागने लगे।
ऑपरेशन सिंदूर—ये सिर्फ एक मिशन नहीं, दुश्मनों के लिए कहर बनकर टूटा है।
बीती रात पाकिस्तान ने भारत के 11 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत की फौलादी एयर डिफेंस ने उन्हें धूल चटा दी।
S-400, L-70, ZU-23mm और शिल्का सिस्टम—इन चार महाविनाशक रक्षकों ने पाकिस्तान के मंसूबों को चूर-चूर कर दिया। 50 से ज्यादा ड्रोन आसमान में ही ढेर कर दिए गए।
लेकिन असली जवाब तो तब मिला, जब भारत ने लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट, पेशावर और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में टारगेटेड स्ट्राइक्स कर दीं। पाकिस्तान की नींद उड़ गई, और अब वहां की सेना अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है। पंजाब और सिंध की छावनियों में अफरा-तफरी का माहौल है।
बॉर्डर से लेकर बैरकों तक, हर कोने में भारत की धमक सुनाई दे रही है
सेना की साफ चेतावनी है—अगर फिर हिमाकत की, तो जवाब और भी भयानक होगा। एलओसी पर पाकिस्तान के सीज़फायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
अब हालात ये हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समर्थन की भीख मांग रहा है, लेकिन अमेरिका ने दो टूक कह दिया—“ये तुम दोनों का मामला है।”
अब तक के टॉप 10 धमाकेदार अपडेट:
भारत के 11 शहरों में पाक हमले नाकाम
पाक अधिकृत कश्मीर समेत 8 शहरों में भारत का जबर्दस्त एक्शन
भारतीय सेना ने पाक के 50 ड्रोन तबाह किए
जम्मू में पाकिस्तान की 8 मिसाइलें धराशायी
बॉर्डर पर पाकिस्तान ने गांव खाली कराए
घबराए पाक PM ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई
अमेरिकी नेता जेडी वेंस बोले – “US नहीं करेगा दखल”
पाक कई देशों से भारत को रोकने की मिन्नतें कर रहा
एलओसी पर पूरी रात भारी गोलीबारी
सांबा में BSF ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की


No Previous Comments found.