पाकिस्तान पर बढ़ता दबाव: सिंधु नदी के बाद अब रावी नदी के जल पर भी भारत का कड़ा रुख
सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत अब पाकिस्तान पर एक और बड़ा दबाव बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजना है कि रावी नदी के भारतीय हिस्से के पानी को पाकिस्तान की ओर बहने से रोका जाए। यदि यह योजना लागू होती है, तो भीषण गर्मी के दौरान पाकिस्तान की जल समस्या और गंभीर हो सकती है।

इस रणनीति में शाहपुर कंडी बांध की अहम भूमिका मानी जा रही है। यह परियोजना अब लगभग पूरी हो चुकी है और इसके पूरा होते ही रावी का अतिरिक्त पानी भारत में ही उपयोग के लिए रोका जा सकेगा।
जम्मू-कश्मीर सरकार का बयान
जम्मू और कश्मीर के मंत्री जावेद अहमद राना ने जानकारी दी कि सिंधु जल समझौते के निलंबन के बाद पंजाब–जम्मू-कश्मीर सीमा पर बन रहे इस बांध के निर्माण कार्य में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि परियोजना 31 मार्च तक पूरी होने की संभावना है।

राना के अनुसार, बांध के जरिए रोका गया अतिरिक्त पानी सूखा प्रभावित कठुआ और सांबा जिलों की ओर मोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान की ओर जाने वाला अतिरिक्त जल रोकना जरूरी है, क्योंकि कंडी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जल संकट गंभीर बना हुआ है और यह परियोजना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


No Previous Comments found.