झामुमो जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को जिला अध्यक्ष ने दी सलामी फहराया तिरंगा
पाकुड़ : जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने 11:00 बजे जिले के झामुमो कार्यालय में शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया।सभी ने गर्व से राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी एवं राष्ट्रीय गान जन गण मन गाकर के भारत के वीर सपूतों व अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर, जिला सह सचिव जहूर आलम, नगर अध्यक्ष पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, अब्दुल गनी, अन्ना हेम्ब्रम, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, प्रदीप कुमार, अब्दुल हलीम अंसारी, पिंटू गुप्ता, दयानंद भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व आम जनमानस उपस्थित थे।
रिपोर्टर : पंकज भगत


No Previous Comments found.