प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत नियुक्ति परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक.

पाकुड़ : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति के लिए 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली डिजिटल एवं कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, बैठक के दौरान पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। बैठक में बताया गया कि उक्त परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी तथा इसके लिए धनुष पूजा स्कूल, पाकुड़ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके, मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया तथा जिला समन्वयक निभा कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.