हाथकाठी व बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में सजा तिथि भोजन सह जन्मोत्सव का मंच
पाकुड़ : हिरणपुर- प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी(हिंदी) एवं बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में तिथि भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। निर्धारित तिथि 20 मार्च के बजाय ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम गुरुवार, 19 मार्च को ही मनाया गया. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी(हिंदी) में विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया. बच्चों ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया, जिससे पूरे माहौल में खुशी और उत्साह झलक उठा. इसके बाद सभी बच्चों को प्रेमपूर्वक तिथि भोजन कराया गया, जिसमें आज के विशेष व्यंजन खीर का बच्चों ने खूब आनंद लिया. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा मैडम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी किशन भगत, प्रखंड साधन सेवी संजय जायसवाल, प्रधानाध्यापक दीपक साहा, बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नसीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर बीईईओ सुधा मैडम ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अपनापन, संस्कार और विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाते हैं।
रिपोर्टर : सुनील कुमार

No Previous Comments found.