बरमसिया के पास सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
पाकुड़ : थाना क्षेत्र के हिरणपुर- कोटालपोखर मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप संकीर्ण पुलिया के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिरणपुर पहुंचाया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ.आदित्य द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सोनाजोडी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की पहचान करियोडीह निवासी राजेश तुरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने गांव करियोडीह से चौकिढाब स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्टर : सुनील कुमार


No Previous Comments found.