गोशाला में लगी आग,गाय व बछड़ों को हल्की चोट

हिरणपुर - हिरणपुर थाना क्षेत्र के जबरदाहा सिनेमाहॉल टोला में शनिवार देर रात एक गोशाला में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार टोला निवासी एतो साहा के गोशाला में मच्छरों से बचाव के लिए प्रतिदिन शाम को धूपदानी में धूप जलाकर रखा जाता था, जो रात भर जलता रहता था. बताया गया कि बीती रात करीब 11 बजे तेज हवा लगने से धूपदानी की चिंगारी गोशाला में फैल गई और देखते ही देखते आग लग गई. आग की लपटों से गोशाला में बंधी गाय एवं बछड़ों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने पशुओं की देखभाल करते हुए भविष्य में इस तरह की घटना से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही।

रिपोर्टर - सुनील दे

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.