बीजीआर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया
पाकुड़ : BGR Mining and Infra Pvt Ltd एवं SHAR Projects Pvt Ltd के कर्मचारियों ने रविवार, की संध्या को SHAR CAMP में बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों के परिवारजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत यादगार बन गया।मदर्स डे पूरे विश्व में माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन माताओं के त्याग, स्नेह, समर्पण एवं परिवार और समाज के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा भी मदर्स डे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें खेल-कूद, नृत्य, गायन तथा अन्य मनोरंजन कार्यक्रम शामिल थे। बच्चों एवं परिवार के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में आनंदमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में प्रबंधन टीम की उपस्थिति एवं सहभागिता ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। प्रबंधन एवं कर्मचारियों का एक साथ सहभाग लेना सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।यह आयोजन न केवल मनोरंजन एवं पारिवारिक मिलन का अवसर बना, बल्कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी संबंधों और एकता को भी और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने कंपनी की पारिवारिक मूल्यों, कर्मचारी सहभागिता एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी


No Previous Comments found.