किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, सीओ को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़ - हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हिरणपुर मंडल की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल के नेतृत्व में हुआ. धरना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सुनीता देवी, जयंत मंडल, जामु मरांडी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. धरना के बाद भाजपा नेताओं ने अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा. इस दौरान नेताओं ने राज्य सरकार पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3200 प्रति क्विंटल करने, किसानों को सस्ती खाद-बीज उपलब्ध कराने और सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया. जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि राज्य में खाद और यूरिया की कालाबाजारी बढ़ गई है तथा मौसम की मार से किसानों की फसल बर्बाद होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला है. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर भाजपा आंदोलन तेज करेगी.

रिपोर्टर - सुनील कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.