जी-राम-जी योजना को लेकर पाकुड़ प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

पाकुड़ - प्रखंड कार्यालय पाकुड़ के सभागार में शुक्रवार को जी-राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार टुडू, सहायक अभियंता जमील अख्तर, तकनीकी सहायक जय प्रकाश, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तेतू राय, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के. सी. दास, प्रधान सहायक बेबी साहा सहित सभी पंचायतों के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार टुडू ने योजना के उद्देश्य, कार्यों के चयन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत स्तर पर जनहित एवं ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं का चयन करने पर जोर दिया।

सहायक अभियंता जमील अख्तर ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही।
प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के. सी. दास ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सही आंकड़ों एवं स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन जरूरी है। उन्होंने पंचायत स्तर पर अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा योजनाओं की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने पर जोर दिया।

 

संवाददाता - पंकज भगत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.