प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने पाकुड़ में सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का किया ऑन-द-स्पॉट समाधान
पाकुड़ : जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित हुए, बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से BLA, पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता तथा मनरेगा का नाम बदले जाने सहित कई विषयों पर विस्तृत संबोधन किया गया।
इस अवसर पर आम नागरिकों ने ज़मीन विवाद, मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अनुदान में हो रही देरी, ग्रीन कार्ड निर्गत न होने, तथा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं माननीय महासचिव के समक्ष रखीं, डॉ. तनवीर आलम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कई मामलों का तत्काल समाधान कराया, साथ ही शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए, इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल,प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, युवा जिला महासचिव तस्लीम आरिफ,ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, जिला सचिव सेलिम हुसैन,रामविलास महतो,महिला मोर्चा शहनाज बेगम,नसीम आलम, लड्डू शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी


No Previous Comments found.