नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर मतपेटिका भंडार केंद्र का निरीक्षण.

पाकुड़ - जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में बाजार समिति स्थित मतपेटिका भंडार केंद्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतपेटिकाओं के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था, अभिलेख संधारण, सीसीटीवी निगरानी तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सुरक्षा बलों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश देते हुए कहा कि मतपेटिका भंडार केंद्र पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे, साथ ही अभिलेखों का संधारण अद्यतन रखने एवं प्रत्येक गतिविधि का विधिवत रिकॉर्ड संधारित करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया.

संवाददाता - अभिषेक तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.