हिरणपुर को मिली बड़ी सौगात,नए भवन में शुरू हुआ उपडाकघर
पाकुड़ - हिरणपुर क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की खबर है.बीते कई दशकों से हिरणपुर उपडाकघर (पोस्ट ऑफिस) हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर एक भाड़े के मकान में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था. अब हिरणपुर बाजार स्थित शील दुर्गा मंदिर के निकट डाक विभाग की निजी जमीन पर नवनिर्मित भवन में उपडाकघर को स्थायी रूप से चालू कर दिया गया है. नए भवन में आम लोगों और ग्राहकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, जिससे डाक सेवाओं के साथ-साथ बैंकिंग व अन्य सेवाएं भी लोगों को अधिक सुगमता से मिल सकेंगी. इस बावत उपडाकघर के सब पोस्ट मास्टर राजू श्रीवास्तव ने बताया कि नए भवन में पोस्ट ऑफिस के संचालन से ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में डाक बचत खाता सहित स्पीड पोस्ट अन्य सेवाओं को और सुचारु रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर बबलू दे ने बताया कि हिरणपुर उपडाकघर में ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ लगातार प्रयासरत हैं. वहीं स्थायी भवन में उपडाकघर शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सुविधा बताया है.
रिपोर्टर - सुनील कुमार

No Previous Comments found.