केंदुआ में जतरा मेला का शुभारंभ, विधायक ने किया गाइड वाल का उद्घाटन
पाकुड़ - हिरणपुर- प्रखंड के केंदुआ व तोड़ाई में आदिवासी एवं गाँवता क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय जतरा मेला का शुभारंभ लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने की अपील की. वहीं विधायक निधि से ग्राम केंदुआ में फुटबॉल मैदान के समीप नवनिर्मित गाइड वाल का भी उद्घाटन किया गया. अपने संबोधन में विधायक ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाज को उन्नति की ओर ले जाने का आह्वान किया. उन्होंने हाल ही में क्षेत्र को मिली महिला कॉलेज एवं अस्पताल की सौगात पर भी अपनी बातें रखीं.
मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, उपाध्यक्ष रंजन साह, बोलाय सोरेन, स्टीफन मुर्मू, कमल सोरेन, सचिव सोम टुडू सहित कई गणमान्य लोग एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्टर - सुनील कुमार

No Previous Comments found.