अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, होटल से 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद.

पाकुड़ : जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत अमलागाछी स्थित एक होटल में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई, यह छापेमारी अवर निरीक्षक उत्पाद बिक्रम कुमार साह के नेतृत्व में की गई, छापेमारी के दौरान होटल की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कुल 15.345 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के क्रम में मौके से वोना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।अवर निरीक्षक बिक्रम कुमार साह ने बताया कि बरामद की गई सभी शराब डुप्लीकेट (नकली) है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.