ईद की खुशी में गरीबों को किया शामिल, समाजसेवी लुत्फल हक ने खुद खिलाया भोजन
पाकुड़ : पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक ने ईद की खुशी में गरीबों को शामिल कर फिर से मिसाल कायम किया है। अपने हाथों से खाना खिलाकर ईद की खुशी में शामिल किया है। ईद के मौके पर उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में सैंकड़ों गरीबों को भोजन कराया। यह तस्वीर शुक्रवार देर शाम की है। दरअसल समाजसेवी लुत्फल हक की ओर से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले करीब तीन साल से भी ज्यादा समय से हर दिन रात्रि में नियमित रूप से करीब तीन सौ लोगों को खाना खिलाया जाता है। ईद के मौके पर भोजन में विशेष व्यंजन शामिल किया गया था। लुत्फल हक खुद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने खुद अपने हाथों से भोजन कराया। लोगों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस मौके पर लुत्फल हक ने कहा कि मैं पर्व त्यौहारों के मौकों पर यहां पहुंचने का प्रयास करता हूं। मुझे इससे खुशी और सुकून मिलता है। ईद की खुशी में हमारे समाज के इस वर्ग को शामिल कर काफी अच्छा लग रहा है। इस दौरान रेलवे पैसेंजर संगठन से जुड़े युवा सामाजिक कार्यकर्ता राणा ओझा ने समाजसेवी लुत्फल हक की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि लुत्फल हक जी समाजसेवी के रूप में गरीबों का मसीहा है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में हर दिन करीब तीन सौ लोग अपनी भुख मिटाते हैं। जिन्हें शायद कभी भुखा ही सोना पड़ता होगा। अपनी काफी व्यस्तता के बावजूद गरीबों को समय देते हैं। इससे साफ पता चलता है कि गरीबों के लिए लुत्फल जी कितना सोचते हैं। मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं, और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि लुत्फल हक जी अपने नेक इरादों के साथ तरक्की की ऊंचाई तक पहुंचे।
रिपोर्टर : पंकज भगत


No Previous Comments found.