सुहागिन महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज व्रत
पाकुड़ : जिले में तीज का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। तीज पर्व को लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। पाकुड़ के दूधनाथ मंदिर और ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष रूप से तीज व्रत को लेकर धार्मिक आयोजन किए गए। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरतालिका तीज व्रत कथा में हिस्सा लिया और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। मंदिरों में तीज के अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। महिलाओं ने पूजा के बाद व्रत कथा का श्रवण किया तथा भगवान शिव और माता पार्वती से अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे जिले में तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर : पंकज भगत
No Previous Comments found.