पाकुड़ में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर डॉन बॉस्को स्कूल पर ₹36 हजार का जुर्माना.
पाकुड़ : विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग सख्त हो गया है, जिला परिवहन पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को जिले में स्कूल वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान निरीक्षक अमित कुमार और यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन मौजूद रहे, जांच अभियान के तहत डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के वाहनों की जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया, अधिकारियों ने बताया कि बस संख्या JH16J 4899 पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर ₹24,000 और विंगर संख्या JH16K 6874 पर ₹12,000 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार उक्त विद्यालय पर कुल ₹36,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी स्कूल वाहनों का मोटर यान निरीक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सभी स्कूल प्रबंधन को दस्तावेज पूर्ण रखने और सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। नियमों की अनदेखी पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे वाहनों में न भेजें, जिनमें सुरक्षा मानक पूरे न हों। विद्यार्थियों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है.
रिपोर्टर : पंकज भगत

No Previous Comments found.