बगही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने की चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर मध्यान भोजन सामग्री ले गए

पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र के आरक़ा पंचायत के बगही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने चोरी की। स्टोर रूम का ताला तोड़कर मध्यान भोजन की सामग्री ले गए। घटना शनिवार रात हुई। इस संबंध में रविवार शाम 4 बजे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मेदिनीनगर के रेडमा श्रीराम पथ निवासी प्रधानाध्यापक ध्रुपकांत पांडे ने आवेदन दिया है। स्टोर रूम से मध्यान भोजन बनाने के लिए रखे गए तीन बोरा चावल, चना दाल, सरसों तेल एवं अन्य सामग्री की चोरी हुई है। टेंपो में लोड कर सामग्री ले जाने की जानकारी दी गई है। प्रधानाध्यापक के अनुसार घटना की जानकारी ग्रामीण पवन कुमार पांडे ने फोन कर दी। इस संबंध में मुखिया बबन प्रसाद, वार्ड सदस्य और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को बताया गया। स्टोर रूम के अलावा कार्यालय, किचन एवं एक अन्य कमरे का भी ताला तोड़ा गया था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल गांव के किनारे एकांत में पड़ता है। विद्यालय बंद होने के बाद और असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। सुबह स्कूल खोलने के समय नशीले पदार्थ, शराब की बोतलें समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री विद्यालय परिसर में मिलती है। विद्यालय की चारदीवारी नहीं है। प्रधानाध्यापक ने आशंका जताई है कि चोरी की घटना को विद्यालय में आकर नशा करने वाले असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है। 2024 में दशहरा के समय छुट्टी के दौरान भी चोरी हुई थी। उस समय धान की खेत से एक बोरा चावल फेंका हुआ बरामद किया गया था प्रधानाध्यापक ने थाना पुलिस से कार्रवाई करने एवं पुलिस गश्ती बढ़ाने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.