सतबरवा अंचल और प्रखंड बना भ्रष्टाचार्यों का अड्डा,किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे- रुचिर तिवारी

पलामू : सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में घंटा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किया नारेबाजी।,हो रहे भ्रष्टाचारों को रोकने के लिए रूचिर तिवारी सतबरवा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी   कमेटी के द्वारा ग्राम दुलसुलमा से रैली निकाल कर सतबरवा अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष घेराव करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सतबरवा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर घंटो भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी किया।  भ्रष्ट पदाधिकारी होश में आओ जैसे नारे लगे। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव सह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि,सतबरवा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में बिजोलिया गिरी हावी है।

जिससे कि आम जनता गरीब मजदूर मेहनतकश का कोई भी काम बिना घूस के नहीं हो रहा है। जिसकी हर गरीब परेशान है। विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए कर्मचारी एवं विडियो,सीओ सभी लोग एक अलग से प्राइवेट स्टाफ रखे हुए हैं। जिसके चलते पदाधिकारी गण आम जनता से डायरेक्ट नहीं मिल रहे हैं। छोटा से छोटा काम में भी महीना दिन लग जा रहा है,प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास में भारी घूसखोरी चल रहा है। पैसा लेकर सीरियल भी ऊपर नीचे किया जाता है। जिससे कि गरीब मजदूर किसान वर्ग के लोग अबुआ आवाज से वंचित रह जाते हैं। वही आदिवासी दलित गरीब रैयतों का खतीयानी जमीन का रसीद नहीं कट रहा है। ऐसी स्थिति में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचलाधिकारी को यह बताने आई है कि आप जनता के नौकरशाह है और उसी रूप में काम करें। मौके पर सतबरवा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में बिना घूस का कोई काम नहीं हो रहा है, गांव के अंदर मनरेगा के तहत मिलने वाला काम एवं योजना बिचौलिया के माध्यम से ही चिन्हित करके लोगों को दिया जा रहा है। जिसे बदलने की जरूरत है। यहां तक की कर्मचारी भवन में कर्मचारी समय से बैठते भी नहीं हैं जिससे कि जमीन संबंधित कोई कार्य नहीं हो पाता है।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चरणों ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी किसानों को अरहर मक्का एवं धान को बिछड़ा समय पर सस्ते दर पर उपलब्ध होनी चाहिए। अंत में  मांग पत्र  जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारी प्रखंड पदाधिकारी अंचलाधिकारी को जनता से डायरेक्ट मिलने, बरसात आने से पहले किसानों को मक्का अरहर धान का बिछड़ा सरकारी दर पर उपलब्ध कराने, सभी वृद्ध  को वृद्धावस्था पेंशन एवं गरीबों को राशन कार्ड दिलवाने, आय , मृत्यु एवं अन्य प्रमाण पत्र समय पर बनवाने सहित 8 सूत्री मांग पत्र सोपा गया। 
मौके पर उपस्थित नसीम, साबित देवी,ललन राम, अवध बिहारी मेहता, बालेश्वर सिंह, सरयू मेहता, शंकर सिंह,भजन सिंह, एकता रामचंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, कमलेश सिंह, राम जन्म मांझी संजय चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : विक्रम यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.