LANGUAGE

पांकी थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 10 नामजद आरोपियों के घर पर इस्तेहार चस्पा

पलामू : पांकी थाना कांड संख्या–132/19, दिनांक–24/09/2019 से संबंधित मामले में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 10 नामजद अभियुक्तों के घर पर विधिवत रूप से इस्तेहार (प्रोक्लेमेशन नोटिस) चस्पा किया। इस कार्रवाई को दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में अंजाम दिया गया। गंभीर धाराओं में दर्ज यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 452, 342, 427, 504, 392, 120 (B) एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। नामजद अभियुक्तों की सूची इस प्रकार है:

1. राम विलास यादव, पिता– गोपाल यादव

2. आदित्य यादव, पिता– गोपाल यादव

3. सुनील यादव, पिता– विक्रम यादव

4. बिरु यादव, पिता– सुरेन्द्र यादव

5. बबलू यादव, पिता– ब्रह्मदेव यादव

6. राम कुमार यादव, पिता– इन्द्रदेव यादव

7. ब्रह्मदेव यादव, पिता– भूदाली यादव

8. सुरेन्द्र यादव, पिता– मंगर यादव

9. मंगर यादव, पिता– मोहित यादव

10. सविता देवी, पति– सुरेन्द्र यादव

सभी आरोपी ग्राम केकरगढ़, थाना पांकी, जिला पलामू के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे, जिसके कारण न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। आज दिनांक 09 जून 2025 को विधिवत रूप से उनके आवास पर इस्तेहार चस्पा कर दिया गया है। अगर निर्धारित समयावधि के भीतर आरोपी न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी।

रिपोर्टर : अमित शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.