सतबरवा थाना गेट के समीप की गई वाहनों की जांच,जांच के उद्देश्य था नियमों को पालन करवाना

पलामू : सतबरवा थाना गेट के नियर हेलमेट और कागजात की जांच में लापरवाही पर पुलिस की सख्ती  कार्रवाई पलामू जिले के  सतबरवा थाना गेट के समीप सोमवार को  वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना के ASI बसंत कुमार दुबे और बसंत महतो, के नेतृत्व में किया गया। चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था। अभियान के दौरान पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले और बिना वैध कागजात के चलने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की  जांच की। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों को जब कर ली गई। वही पर दो  पहिया  वाहनों को समाचार लिखे जाने तक  लगभग 5,6 बाइक को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। 

मौके पर ASI बसंत कुमार दुबे ने बताया कि यह कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखने और आए दिन दुर्घटना से बचने के लिए की गई है।

रिपोर्टर : विक्रम यादव

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.