पलामू के इकबाल अहमद बने JMM किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद

पलामू : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पलामू जिले के सक्रिय और समर्पित नेता मो. इकबाल अहमद को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे पलामू में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।मो. इकबाल अहमद पहले भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के वरीय सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में पांकी प्रखंड के उपमुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जमीनी पकड़ और किसानों के मुद्दों पर प्रभावी आवाज उठाने की भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मो. इकबाल अहमद ने पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन, झारखंड किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे किसान हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इकबाल अहमद ने यह भी कहा कि पलामू के किसान लंबे समय से सिंचाई, फसल बीमा, उचित मूल्य पर बिक्री और आधुनिक खेती जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब किसान मोर्चा के माध्यम से वे इन मुद्दों को जोरदार तरीके से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर जमीनी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊर्जा और दिशा में काम करेगा।
रिपोर्टर : अमित शर्मा
No Previous Comments found.